{"_id":"f36e0c5db957743570e3bb87ea389a39","slug":"karrybag-seized-two-hundredths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सैकड़ा कैरीबैग जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सैकड़ा कैरीबैग जब्त
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालीथिन पर लगे प्रतिबंध को लागू करने को रविवार से
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने अभियान चला दिया है। हालांकि, पहले दिन ज्यादातर स्थानों
पर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा
पालीथिन पकड़ में आई तो कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
शहर में अभियान के दौरान 200 से ज्यादा कैरीबैग जब्त किए गए। एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, सीओ सदर करन सिंह, कोतवाल श्यामवीर यादव, ईओ पालिका बीडी भट्ट व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिलकर दोपहर 12 बजे अभियान शुरू किया। ग्वाल मैदान मोड़, लाखन चौराहा, नगर पालिका, सब्जी मंडी, अजयपाल रोड, पत्थर चौराहा, पीतल मंडी तक अफसरों ने घूम-घूमकर पालीथिन की चेकिंग की।
दुकानदारों को आगाह किया कि पालीथिन का प्रयोग तत्काल बंद कर दें। जलालपुर पनवारा में नायब तहसीलदार रामकरन वर्मा व दरोगा रतन सिंह ने पुलिस बल के साथ पालीथिन पकड़ने के लिए दुकानों पर छापामार अभियान चलाया। इसकी जानकारी होते ही दुकानदारों ने दुकानों पर रखी पालीथिन को गोपनीय स्थान पर छुपा दिया।
बाहर रखे कागज के लिफाफे दिखाकर अधिकारियों को रवाना किया। इसी तरह जलालपुर पनवारा की सभी मार्केट में एक-एक कर चेकिंग की गई। दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए गए कि यदि उन्होंने किसी भी खाद्य पदार्थ को पालीथिन में बेंचा तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मानीमऊ बाजार में तहसीलदार सदर राजेश कुमार ने अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ दुकानों पर छापामार अभियान चलाया। इस दौरान सभी दुकानों पर पालीथिन रखी दिखाई पड़ी। अधिकारियों को देख दुकानदारों ने पालीथिन को बोरे के नीचे छुपा लिया।
यहां पर भी अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि पालीथिन में सामग्री बेंची तो कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के चले जाने के बाद दुकानदारों ने पालीथिन में सामग्री की बिक्री फिर से शुरू कर दी। तालग्राम में एसओ मो. अनवर अहमद, न्यायिक तहसीलदार धीरज श्रीवास्तव, बीडीओ पंकज यादव, चौकी प्रभारी संजीव चौहान ने दुकानों पर छापामारी की। कई दुकानों पर पालीथिन कम मात्रा में मिली जब्त करने के बाद दुकानदारों को हिदायत दी गई।