{"_id":"5de2b6008ebc3e547536954d","slug":"kantenar-daladal-mein-phansa-teen-govanshon-kee-maut-kannauj-news-knp5292593104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर दलदल में फंसा, तीन गोवंशों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर दलदल में फंसा, तीन गोवंशों की मौत
विज्ञापन
दलदल में फंसे कंटेनर को निकालती जेसीबी।
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। कंटेनर सड़क किनारे दलदल में फंस गया। चालक व क्लीनर उसे छोड़कर भाग गए। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कंटेनर को बाहर निकाला। इसमें तीन गोवंश मृत मिले। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरगावां में शनिवार दोपहर एक कंटेनर को दलदल में फंसा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसमें कई गोवंश बुरी हालत में बंधे दिखे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। हल्के के दरोगा बृजेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से दलदल में फंसे कंटेनर को बाहर निकलवाया गया। इसमें 12 गोवंश थे। तीन की मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों के बताया कि कुछ लोग कई दिनों से खेतों में घूमने वाले बेसहारा गोवंशों को इकट्ठा कर कंटेनर में भरकर ले जा रहे हैं। शुक्रवार रात इन्होंने गोवंशों को कंटेनर में लाद लिया। दो कंटेनर चले गए। तीसरा कंटेनर दलदल में फंस जाने पर चालक उसे छोड़कर मौके से भाग गया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। कंटेनर के नंबर के आधार पर चालक को पकड़कर पूछताछ की जाएगी।