फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kanpur South defeated Noida by six wickets

कानपुर साउथ ने नोएडा को छह विकेट से हराया

Mon, 25 Jan 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kanpur South defeated Noida by six wickets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। बोर्डिंग मैदान पर खेले जा रहे राज्यस्तरीय क्रि केट टूर्नामेंट में कानपुर साउथ की टीम के सागर शर्मा की बैटिंग के आगे नोएडा की टीम के बॉलर असहाय दिखे। कानपुर साउथ ने छह विकेट से मैच जीत लिया।

स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक राज्यस्तरीय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को नोएडा और कानपुर साउथ के बीच मैच खेला गया। नोएडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 27.1 ओवर में 165 रन पर नोएडा के सभी खिलाड़ी विकेट गवां बैठे। बल्लेबाज शांतनु ने 43, योगेश कश्यप ने 43 , सूरज ने 31 रन का योगदान दिया। कानपुर साउथ के बॉलर अर्पित, देवांश पांडे, जवान अंसारी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर साउथ की टीम 28.4 ओवर में 166 रन बना सकी। टीम के कप्तान सागर शर्मा ने शानदार 91 रन बनाए। उत्कर्ष मौर्य ने 36, अमन अग्निहोत्री ने 16, प्रणव ने 14 रन बनाए। नोएडा के बॉलर सूरज, अंकित, हेमराज ने एक-एक विकेट लिया। शानदार कप्तानी पारी के लिए सागर शर्मा को अवधेश राठौर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य पवन त्रिवेदी, संजय सामवेदी, नीरज सामवेदी, ममतेश तिवारी, सज्जन सिंह, पारस दुबे आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग रोहित सिंह व नीरज चौधरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed