फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,winter,kannauj news,up news

Kannauj News: पांच साल का टूटा रिकॉर्ड, 26 दिसंबर सबसे सर्द

Mon, 26 Dec 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
kannauj,winter,kannauj news,up news
सोमवार की देर शाम रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर ठिठुरन के बीच ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवा - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। ठंड के मामले में इस बार 26 दिसंबर में पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। पछुआ हवाओं के चलने से गलन बढ़ेगी। लोग नए साल का आगाज भी कड़ाके की ठंड में करेंगे। इधर, सोमवार को कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को धीमा रखा। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 26 दिसंबर 2017 को रिकार्ड टूटा है। इससे सोमवार ने पांच साल का रिकार्ड तोड़ते हुए इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। आगे भी इसी तरह की सर्दी रहेगी। राहत की अभी उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

सुबह से कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर धीमा कर दिया। ठिठुरन से लोग कांपते हुए घरों से निकले, तो कई लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया। पछुआ हवाओं के चलने से दिन में निकली धूप पूरी तरह बेअसर रही। आसमान में काले बादल छाए रहे। शाम होते ही अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लाइन जलाते हुए वाहन रेंगते हुए सड़कों पर दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह-शाम पाला गिरने लगा। इससे आलू की फसल में झुलसा लगने की संभावना से किसान चिंतित हैं। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि झुलसा रोग से निपटने के लिए किसानों ने छिड़काव शुरू कर दिया। पाला गिरने से आलू की फसल में नुकसान होगा, लेकिन गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा।

देर शाम कोहरा गिरते ही सन्नाटे में डूबा दिखा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म। संवाद

देर शाम कोहरा गिरते ही सन्नाटे में डूबा दिखा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म। संवाद- फोटो : KANNAUJ

रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के इंतजार में खड़ी दिखीं बसें। संवाद

रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के इंतजार में खड़ी दिखीं बसें। संवाद- फोटो : KANNAUJ

सोमवार की देर शाम सर्दी के चलते घरों में दुबक गए लोग, जीटी रोड पर दिखा सन्नाटा। संवाद

सोमवार की देर शाम सर्दी के चलते घरों में दुबक गए लोग, जीटी रोड पर दिखा सन्नाटा। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed