फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: The girl was raped by the youth of the village

कन्नौज : छात्रा के साथ गांव के युवक ने किया दुष्कर्म

Thu, 11 Aug 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: The girl was raped by the youth of the village
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी उमर्दा स्थित प्राइवेट विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। गांव का ही शैलेंद्र उर्फ छोटू और उसके साथी आए दिन स्कूल जाते समय किशोरी पर फब्तियां कसते थे और छेड़छाड़ करते थे। इसका पता चलने पर परिजनों ने किशोरी की पढ़ाई बंद करा दी थी और पुलिस को भी जानकारी दी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

किशोरी के पिता के मुताबिक मंगलवार की रात लगभग नौ बजे किशोरी लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। उसके पीछे छोटी बहन भी गई थी। कुछ ही दूरी पर गांव के शैलेंद्र उर्फ छोटू ने किशोरी को दबोचकर मुंह दबा दिया और घसीटकर प्राथमिक स्कूल के पास ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार सुबह किशोरी के पिता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed