फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Report on two fraudulent youths including illegal nursing home operator

कन्नौज : अवैध नर्सिंग होम संचालक समेत दो झोलाछाप युवकों पर रिपोर्ट

Thu, 11 Aug 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: Report on two fraudulent youths including illegal nursing home operator
तालग्राम। चंद रुपयों के लालच में मरीजों की जान खतरे में डालकर ऑपरेशन करने वाले गिरोह का स्वास्थ्य विभाग ने खुलासा किया। नर्सिंगहोम संचालक समेत दो झोलाछाप युवकों के खिलाफ एसीएमओ डॉ. डीपी आर्या ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बुधवार को एसीएमओ डॉ. डीपी आर्या ने तालग्राम थाना में अवैध सांई नर्सिंग होम संचालक पवन कुशवाहा, अली नगर सतौरा निवासी सरमन और भाउलपुर चपुन्ना सौरिख निवासी शिवभान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

एसीएमओ ने सरमन और शिवभान अप्रशिक्षित है। किसी प्रकार की चिकित्सा डिग्री न होने के बाद भी यह लोग अवैध नर्सिंग होम खोलकर मरीजों का ऑपरेशन कर उनकी जान से खिलवाड़ करते थे। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व सोशल साइट पर गलत ढंग से मरीज का ऑपरेशन करते समय का एक वीडियो वायरल हुआ था। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार निर्देश पर एसीएमओ डॉ. डीपी आर्या ने जांच पड़ताल शुरू की, तो सामने आया कि यह वीडियो अवैध सांई नर्सिंग होम का है। यहां सरमन और शिवभान मरीज का ऑपरेशन कर रहे है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने जब पूछताछ की तो, सरमन ने बताया कि वह कक्षा 12 तक पढ़ा है। जबकि शिवभान बीए पास है। दोनों व्यक्ति पहले निजी अस्पतालों में नौकरी करते थे। ओटी में सर्जन लोगों को ऑपरेशन करते देखकर खुद दोनों ऑपरेशन करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed