{"_id":"614386498ebc3ec91f25ddf9","slug":"kannauj-rain-breaks-record-of-17-years-kannauj-news-knp652594787","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: बारिश ने 17 साल का तोड़ा रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: बारिश ने 17 साल का तोड़ा रिकार्ड
विज्ञापन
बारिश से सड़क पर टूटा पड़ा पेड़।
- फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज। जिले में बुधवार देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश गुरुवार को पूरे दिन जारी रही। तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई जगह सड़कें-गलियां पानी से लबालब हो गईं। तमाम जगह पेड़ गिरने से सड़क यातायात थम गया। बिजली व्यवस्था पूरे दिन धड़ाम रही। अरौल में पेड़ गिरने से रेल यातायात तीन घंटे तक बंद रहा। इंदरगढ़ में थाने के बैरक पर पेड़ गिरने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बारिश ने पिछले 17 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। इससे पहले 2003 में 66.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड दर्ज हुई थी। गुरुवार को शाम तक यह 67.5 मिमी पहुंच गई।
बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहने की संभावना है। पूरी रात हुई बरसात के बाद गुरुवार को भी लगभग पूरे दिन पानी बरसा। करीब 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसी बीच बारिश भी होती रही। कभी तेज, तो कभी हल्की बारिश होने से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। खराब मौसम के चलते ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे। बारिश हल्की होने पर लोगों ने जल्दी-जल्दी काम निपटाया। इस बीच बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया।
शहर के मानपुर रोड, जीटी रोड बजरिया, अशोक नगर, पाटा नाला समेत कई जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। तेज बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त रही। सदर कोतवाली रोड पर बेनीराम मूलचंद्र के नाम से बने गेट के ऊपर के गुंबद का हिस्सा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई यहां से गुजर नहीं रहा था। शहर के जेरकिला मोहल्ला में कच्चे मकान पर पेड़ गिर पड़ा। हालांकि परिवार का कोई घायल नहीं हुआ।