फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,panchayat chunav,defecated,candidate

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार चुनाव हारे

Tue, 04 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
kannauj,panchayat chunav,defecated,candidate
कन्नौज। हसेरन क्षेत्र से वार्ड-21 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार वीरसिंह भदौरिया चुनाव हार गए हैं। उन्हें पूर्व ब्लाक प्रमुख व निर्दलीय प्रत्याशी दिगंबर सिंह यादव ने करारी शिकस्त दी है। इस सीट पर सभी दलों की निगाहें लगी थीं।
विज्ञापन

वार्ड-21 से भाजपा के क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य व लोकसभा प्रभारी का दायित्व निभा चुके वीरसिंह भदौरिया को पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। आरक्षण व्यवस्था लागू होने के बाद वह वार्ड-27 से चुनाव लड़ना चाहते थे। काफी दिनों तक इस वार्ड में कड़ी मेहनत भी की, लेकिन आरक्षण व्यवस्था में बदलाव होने के बाद यह सीट अनुसूचित जाति के कोटे में चली गई।
विज्ञापन

इस कारण उनको यह वार्ड छोड़ना पड़ा। इसके बाद वे वार्ड-21 से चुनाव लड़े। पूर्व ब्लाक प्रमुख व निर्दलीय उम्मीदवार दिगंबर सिंह यादव ने उनको 2198 वोटों से हरा दिया। इस सीट पर सभी दलों के प्रमुख नेताओं की निगाहें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारण पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही सोशल मीडिया से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता उनको भावी जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना चाहते थे। सूत्रों का कहना है कि पार्टी में उनके नाम को लेकर चर्चा भी चल रही थी, लेकिन उनके चुनाव हारने से इन चर्चाओं पर विराम लग गया है।

पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से ही भाजपा में भावी जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में वीरसिंह भदौरिया का नाम चल रहा था, लेकिन वह चुनाव हार गए। ऐसे में यह देखना है कि भाजपा अब किस पर दांव लगाएगी। पार्टी नेतृत्व ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अभी से मंथन शुरू कर दिया है। दो नामों पर विचार हो रहा है। यह भी हो सकता है भाजपा मूकदर्शक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed