{"_id":"613f8dff8ebc3edacc1bc96c","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp651992550","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे किसान का शव मिला, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे किसान का शव मिला, हत्या का शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। घर से बाजार के लिए निकले किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली के भूड़पुर्वा गांव निवासी रामशरन (50) रविवार शाम साइकिल से बाजार आए थे। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन में रामशरन गांव के पास सड़क किनारे अचेत मिले। बेटी सरला मेडिकल कॉलेज ले आईं। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। शव के पास साइकिल बरामद हुई थी।