{"_id":"612d25018ebc3e7a094a74d7","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp6492014145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा प्रकरण: उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा प्रकरण: उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनीं
विज्ञापन
सौरिख तिराहे पर मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। सौरिख तिराहे पर रातों रात भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाने और उसे हटवाने की कवायद में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चिह्नित उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई गई है। इधर, गिरफ्तारी के भय से तमाम युवा घरों से गायब हो गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में कुल तीन एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रेमपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा, मंडी चौकी इंचार्ज सुदेश कुमार, सिटी इंचार्ज विनय शर्मा के नेतृत्व में तीन टीम बनाई गई हैं। इन टीमों को जल्द ही दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के डर से कई युवा गायब हो चुके हैं। अज्ञात को चिह्नित करने के लिए पुलिस सौरिख तिराहे पर बनाए गए वीडियो और उपद्रवियों की फोटो को खंगाल रही है। पुलिस की कार्रवाई के भय के चलते भैनपुरा मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनी हैं। उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है, गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए गए हैं।
पुलिस व पीएसी अभी भी तैनात
सौरिख तिराहे पर उपद्रव के चार दिन बाद भी यहां पर पुलिस व पीएसी का पहरा है। पुलिस की टीम लगातार लोगों की गतिविधियों पर नजर बनाए है। हालांकि सौरिख तिराहा का माहौल पूरी तरह से सामान्य है और यहां पर जिंदगी पटरी पर लौट चुकी है। पुलिस के बूटों की खनक अब लोगों के हौसलों को पस्त कर रही है।
विज्ञापन
उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज हुईं तीन एफआईआर
सौरिख तिराहे पर हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मदन सिंह शाक्य, पूर्व जिपंस जितेंद्र शाक्य जीतू, सभासद पति हरिशरण शाक्य सहित 57 लोगों को नामजद व चार सौ युवकों को अज्ञात किया गया है। जबकि नगर पालिका के लेखा लिपिक बाल गोविंद की तहरीर पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को कोतवाली के सिटी इंचार्ज विनय शर्मा ने सोशल मीडिया पर भावनाएं भड़काने पर विवेक शाक्य, एस कुशवाहा, रुपेंद्र शाक्य, हर्षित, शोभित मौर्य, धम्म यत्र, शिव रतन वर्मा व सुधांशू विद्रोही के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया है।
पोस्ट कर जुटाई भीड़, वही अब पुलिस का हथियार
नगर के सौरिख तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा को हटाए जाने के दौरान भीड़ को जुटाने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइटों का सहारा लिया गया था। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट करके भीड़ को यहां पर जुटाया गया, जिसके बाद अराजकता का माहौल पैदा हो गया। अब प्रतिमा हटने के बाद पुलिस की कार्रवाई जारी है। सौरिख तिराहे पर भीड़ जुटाने के लिए जो तरीका अपनाया गया, वही अब पुलिस का भी हथियार बन गया है। पुलिस लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपियों को चिह्नित कर रही है। जिससे इन पोस्टों को करने वाले युवाओं में भी खलबली मची हुई है।