फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

170 साल पुराना नहर का पुल जर्जर

Mon, 14 Dec 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
kannauj news
हसेरन। निचली रामगंगा नहर का पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। यह पुल हादसे को दावत दे रहा है। ब्रिटिश शासनकाल में बने इस पुल के जीर्णोंद्धार के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जाती रही है।
विज्ञापन

ब्रिटिश शासन में रामगंगा नहर पुल का निर्माण साल 1851 में करवाया गया था। यह निर्माण अंग्रेज इंजीनियर मिस्टर ह्यूम की देखरेख में हुआ था। 170 साल पुराना यह पुल जर्जर हालात में पहुंच चुका है। पुल के जीर्णोंद्धार को आजाद भारत की कई सरकारों ने बजट खर्च किया पर अफसरों ने जीर्णोद्वार के नाम पर लीपापोती की। इस पुल से गुजरने वाले लोगों को सदैव अपनी जान का खतरा रहता हैं। पुल की दुर्दशा को लेकर आसपास के गांव के लोगों ने कई बार अफसरों का दरवाजा भी खटकाया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण रामचंद्र ने बताया कि 25 साल पहले 1995 में आलू लदा ट्रक कानपुर जाते समय नहर पुल को पार करते समय सुरक्षा रेलिंग से जा टकरा गया था। इसमें एक युवक की जान भी चली गई थी। इस हादसे के बाद प्रशासन की नींद खुली थी और पुल पर मरम्मत के नाम पर फिर से लीपापोती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed