{"_id":"5fc3dc008ebc3e9bb744d3d7","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp5970790167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर जिले की सीमाएं रहेंगी बंद, फोर्स तैनात रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर जिले की सीमाएं रहेंगी बंद, फोर्स तैनात रहेगा
विज्ञापन
मेंहदी घाट गंगा तट पर निरीक्षण करते डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनो
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पुलिस प्रशासन सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर सतर्क है। जिले की सीमाओं को शाम को सील कर दिया गया। यहां पुलिस अफसर समेत पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। यहां से किसी भी बाहरी को बस, ट्रैक्टर, डीसीएम समेत अन्य वाहनों से किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीएम व एसपी ने अधीनस्थ अफसरों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने गंगा घाट की साफ-सफाई के निर्देश दिए।
रविवार दोपहर डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से मेहंदी घाट का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाट पर किसी तरह की भीड़ नहीं होने दी जाएगी। इससे कोरोना संक्रमण फैल सकता है। उन्होंने कहा कि मेहंदी घाट के अलावा जलेसर, चियासर में गंगा स्नान पर बड़े पैमाने पर आने वाले श्रद्धालुओं को रोका जाएगा। किसी तरह भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। कहा सभी जनमानस बड़े वाहनों में एक साथ न आएं। श्रद्धालुओं से अपील की कि सभी सामाजिक दूरी व मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें अन्यथा की दशा में निर्धारित जुर्माना भी वसूला जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी जनमानस अपने-अपने घरों में रहकर त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। डीएम ने डीपीआरओ को तटों की सफाई किए जाने व महिलाओं अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। इससे महिलाओं को असुविधा न हो। उन्होंने तटों पर बल्ली आदि को गहराई के अनुसार लगाते हुए रस्से दो कतार में लगाया जाए। इससे बहाव में बहने की संभावना न रहे। उन्होंने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्टीमर में सभी तटों पर गोताखोरों व अन्य वालंटियर को तैनात रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण सजगता से आज ही समस्त तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी विनोद कुमार, सदर एसडीएम गौरव शुक्ला, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा समेत कई अफसर मौजूद रहे।