{"_id":"6ab8c51ff83541b3160248f9","slug":"kannauj-moving-car-turns-into-a-fireball-flames-erupt-after-smoke-rises-from-the-bonnet-four-people-saved-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: चलती कार बनी आग का गोला, बोनट से धुएं के बाद भड़कीं लपटें, चालक की सूझबूझ से बचे चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: चलती कार बनी आग का गोला, बोनट से धुएं के बाद भड़कीं लपटें, चालक की सूझबूझ से बचे चार लोग
Sun, 27 Sep 2026 12:56 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:56 PM IST
सार
Kannauj News: समधन चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते एक चलती कार के इंजन में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं निकलता देख चालक आरिफ की सतर्कता से कार में सवार कोल्ड स्टोरेज मैनेजर समेत चारों लोग समय रहते नीचे उतर आए।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से चलती कार के इंजन में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से धुआं निकलता देख चालक ने तत्काल कार रोक दी। बोनट खोलते ही इंजन में आग भड़क उठी। चालक की सूझबूझ और आसपास मौजूद लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। हादसे में कार सवार चार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन के मोहल्ला दारा सराय निवासी उसीम की कार को चालक आरिफ उर्फ थर्री रविवार को लेकर सतौरा स्थित कोल्ड स्टोरेज जा रहा था। कार में कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर निहाल, कर्मचारी शमीम और एक अन्य व्यक्ति भी सवार थे। सुबह करीब नौ बजे कार फर्रुखाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने पहुंची। इसी दौरान चालक की नजर बोनट से निकल रहे धुएं पर पड़ी।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
चालक ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तत्काल कार सड़क किनारे रोक दी। कार में सवार सभी लोग नीचे उतर गए। इसके बाद चालक ने बोनट खोला तो इंजन में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक और आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।