फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

पोषाहार का जिम्मा समूह की महिलाएं को

Sun, 08 Nov 2020 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के बीच वितरित होने वाले पोषाहार उपलब्ध कराने का जिम्मा अब स्वयं सहायता समूह संभालेंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर समूहों का चयन कर लिया गया है। यह दायित्व मिलने से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक दशा में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

बाल एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को पोषाहार दिया जाता है। पर आपूर्ति में लगातार गड़बड़ियों की शिकायतें आ रही थीं। सरकार ने पोषाहार वितरण का यह कार्य स्वयं सहायता समूह को दिया है। रविवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में समूह की महिलाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए बीडीओ चंद्रभान सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा टीएचआर (टेक होम राशन) की व्यवस्था को लागू किया गया है। अब समूह की दीदियां ही गांवों में पोषाहार का वितरण करेंगी। विकास खंड की 96 ग्राम सभाओं के 235 आंगनबाड़ी केंद्रों समूह दीदियां ही पोषाहार का वितरण करेंगी। सभी चयनित समूह से एक सदस्य को वितरण प्रक्रिया व जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान ब्लॉक मिशन मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह, एडीओ आईएसबी सुभाष चंद्र, श्रीचंद्र वर्मा, मुख्य सेविका साधना सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed