फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

छह गैंगस्टर गिरफ्तार, एक निकला पॉजिटिव

Sun, 16 Aug 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। लॉकडाउन में सामूहिक नमाज रोकने पर पहुंची पुलिस टीम के हमले के छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद दबिश दी। इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जेल भेजने से पहले कोरोना की जांच कराने पर एक आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद पुलिस महकमे और हवालात में उसके साथ बंद आरोपियों में हड़कंप मच गया। संक्रमित आरोपी को मेडिकल कालेज तिर्वा में सुरक्षा के बीच आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

तीन अप्रैल 2020 को शहर के कागजियाना मोहल्ला में दरोगा आनंद कुमार पांडेय ने साबिर के घर सामूहिक नमाज की सूचना पर छापा मारा था। इस दौरान सामूहिक नमाज कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें सिपाही सौदान सिंह, एलआईयू सिपाही राजवीर सिंह घायल हो गए थे। पुलिस इस मामले में साबिर, शाकिर पुत्रगण मोहम्मद खलील और नमाज कराने वाले मौलवी मोहम्मद अखलाक पुत्र इश्तियाक निवासी इकबाल नगर कस्बा समघन थाना गुरसहायगंज को जेल भेज कर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में जेल भेजे गए रजील पुत्र अकील, चंदू उर्फ हनीफ पुत्र जमा, हीरो उर्फ शफीक पुत्र रफीक, अनीस पुत्र मुस्लिम और अली पुत्र अब्दुल आहद, शेरु उर्फ तौफीक पुत्र रफीक समेत एक अन्य 25 वर्षीय आरोपी को जेल भेज चुकी थी लेकिन इन्हें कुछ दिनों पहले जमानत मिल चुकी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। शनिवार रात पुलिस ने कार्रवाई कर 25 वर्षीय आरोपी, रजील पुत्र अकील, चंदू उर्फ हनीफ पुत्र जमा, हीरो उर्फ शफीक पुत्र रफीक, अली पुत्र अब्दुल आहद, शेरु उर्फ तौफीक पुत्र रफीक को गिरफ्तार कर लिया। इससे रविवार सुबह जेल भेजने से पहले जिला अस्पताल में पुलिस सभी को कोरोना जांच के लिए ले गई। यहां 25 वर्षीय आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के सिपाहियों की कोरोना जांच कराई है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि अन्य आरोपियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed