{"_id":"5e9c88c28ebc3e6fbe7cdb5c","slug":"kannauj-news-corona-kannauj-news-knp5560509123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव के साथ क्वारंटीन रहे 62 लोगों पर भी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव के साथ क्वारंटीन रहे 62 लोगों पर भी संकट
विज्ञापन
कन्नौज। समधन के युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद गौतम बुद्ध पैरामेडिकल कालेज में साथ रह रहे 62 अन्य लोगों पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। इन सभी की अब दोबारा जांच कराई जाएगी।
समधन की तीन मस्जिदों में ठहरे 28 जमातियों के संपर्क में क्षेत्र के ही 14 लोग संपर्क में आए थे। 15 अप्रैल को पुलिस ने कुल 42 लोगों इन तीनों मस्जिदों से निकाला था और जांच के बाद गौतमबुद्ध पैरामेडिकल कालेज भेजा था। 21 लोग पहले से क्वारंटीन थे। इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन समधन के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग को शक है कि युवक का सैंपल लेने के बाद कई दिनों तक सभी 63 लोग एक साथ रहते रहे थे, ऐसे में इनमें से किसी को भी कोरोना संक्रमण हो सकता है।
सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि वैसे तो सभी साथ में रहे 62 लोगों को शहर के एक स्कूल और मानीमऊ पीडब्ल्यूडी के खाली पड़े आवासों में शिफ्ट कर दिया गया है। पर इन सभी की कोरोना जांच दोबारा कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने तक सभी को क्वारंटीन किया जाएगा।