फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj mound demolished, including three children, four burial

कन्नौज में टीला ढहा, तीन बच्चों समेत चार दफन

Sun, 16 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 16 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kannauj mound demolished, including three children, four burial
खुदार्ई करते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय टीला ढह गया। मलबे में दबकर तीन बच्चों समेत चार की मौत हो गई। मलबे में दबे तीन बच्चों को निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। यहां एक की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पाकर डीएम, एसपी और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। सपा नेता नवाब सिंह यादव ने सीएम अखिलेश यादव की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला कुतलूपुर निवासी कशिश शर्मा (12) पुत्री किशोर शर्मा, शीतल (14) पुत्री दिनेश, शिवकांती (20) पुत्री सुखवासी, कविता (15) पुत्री नरेश कठेरिया, खुशी (10) पुत्री संजय कठेरिया, रेशमा (52) पत्नी रामचंद्र, शेरू (9) पुत्र सर्वेश कुमार घर की पुताई के लिए रविवार को कांशीराम कालोनी के निकट टीले से पीली मिट्टी खोदने गए थे। मिट्टी खोदते समय करीब 12 बजे अचानक टीला ढह गया। सभी मलबे में दब गए।
विज्ञापन


हादसा देख कांशीराम कालोनी के लोगों ने फावड़ों से मिट्टी हटाकर लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक कविता, खुशी, रेशमा और शेरू की मौत हो चुकी थी। अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका में प्रशासन ने तत्काल तीन जेसीबी मंगवाकर मलवा हटवाया, लेकिन कोई और नहीं मिला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां शीतल की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष शाक्य, एसडीएम सदर रामगोपाल, शहर कोतवाल सुभाष कुमार, सपा नेता नवाब सिंह यादव, संजू कटियार घटनास्थल पर पहुंचे। डीएम डॉ. अशोक चंद्र, एसपी दिनेश कुमार पी जिला अस्पताल पहुंचे। अफसरों ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। सपा नेता नवाब सिंह यादव ने आर्थिक मदद की घोषणा की।


ठठिया में भी टीला ढहा, किशोरी की जान गई
ठठिया (कन्नौज)। मिट्टी खोदने गई किशोरी की टीला ढहने से मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
ठठिया थाना क्षेत्र के महसैया गांव की रुचि (13) पुत्री रामकुमार सविता घर की पुताई के लिए रविवार को गांव की समता, प्रिया, रमाकांत, गुड्डी और बबली के साथ गांव के पास खेत के पास टीले से मिट्टी खोदने गई थी। अन्य बच्चे थोड़ी दूर खड़े थे। रुचि टीले से मिट्टी खोद रही थी। अचानक टीला ढह जाने से रुचि मलबे में दब गई। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed