फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,mahotsav,kannauj news,chauri chaura

चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव चार से, जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में अफसरों के साथ की बैठक

Tue, 02 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
kannauj,mahotsav,kannauj news,chauri chaura
कन्नौज। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बुधवार तक साज सज्जा पूरी करने के निर्देश दिए। चयनित स्थलों पर शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन चार फरवरी से होगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक कम से कम 11 जगह 100 छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी का आयोजन करें। प्रभात फेरी शहीद के स्मारक से शुरू होगी। इसके बाद वंदेमातरम का गान किया जाएगा। शाम को 5:30 बजे से छह बजे तक पुलिस बैंड राष्ट्र धुन बजाएगा। साढ़े छह बजे स्वयंसेवी संस्थाओं औैर इलाकाई लोगों को शामिल कर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। डीएम ने चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के दौरान कन्नौज के कलाकारों को प्रोत्साहित करने, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को बुधवार तक सभी स्थलों पर रंगाई, पुताई व साफ सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी और सहायिका रंगोली बनवाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री का संबोधन सुनवाने की व्यवस्था के लिए भी कहा।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित आदि अन्य संबंधित अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed