{"_id":"62bc9c55f83b46452a522f52","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp704999816","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद अब पिछड़ी जातियों का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद अब पिछड़ी जातियों का सर्वे शुरू
विज्ञापन
कन्नौज। नगर पालिका परिषद के चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। सीमा विस्तार के बाद पिछड़ी जातियों की जनगणना का सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए 124 प्रगणक और 25 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। 14 जुलाई तक काम समाप्त करना होगा।
प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने भेजे पत्र में कहा है कि प्रदेश के 54 जिलों में 153 नगर निकायों के सीमा विस्तार और नवसृजित निकायों में पिछड़ा जातियों की जनसंख्या का सर्वे होना है। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2020 में नगर पालिका कन्नौज का भी सीमा विस्तार हुआ है। इसमें ब्लॉक सदर क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल किया गया है। शासनादेश में जिक्र है कि 27 फीसदी पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होते हैं। अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने बताया कि सर्वे का प्रभारी अधिकारी एसडीएम सदर और क्षेत्रीय अधिकारी नायब तहसीलदार को बनाया गया है।
इस तरह चलेगा जनगणना का कार्यक्रम
- 26 जून से एक जुलाई तक अन्य पिछड़ा वर्ग की द्रुत रैपिड गणना का कार्य प्रगणक व पर्यवेक्षक पूरा करेंगे।
- तीन जुलाई तक नगरीय निकाय स्तर पर कार्य होगा।
- पांच जुलाई तक जिलास्तर पर कार्य होंगे।
- 10 जुलाई तक संबंधित वार्डों में पिछड़ा जातियों की अवधारित जनसंख्या की सूचना का अनंतिम प्रकाशन व आपत्तियां मांगी जाएंगी।
-12 जुलाई तक जो भी आपत्तियां आएंगी, उनका निस्तारण होगा।
-14 जुलाई तक पिछड़ी जातियों के जनसंख्या की सूचना का अंतिम प्रकाशन होगा।
इनसेट
79 जातियों की सूची जारी
पिछड़ी जाति का सर्वे करने के लिए शासन ने 79 जातियों की सूची भी जारी की है। इसमें अहीर, अरख, काछी, कश्यप, केवट, कुम्हार, कुर्मी, कसगर, गोसाई, गूजर, पाल, गिरि, जोगी, डफाली, तमोली, साहू, नक्काल, नायक, फकीर, बंजारा, विश्वकर्मा, बारी, बैरागी, बिंद, माली, भठियारा, धाकड़, गाड़ा, जोरिया, पटवा, कलाल, खागी, कोष्टा, नानबाई, कसेरा, हलवाई, लोहार, लोधी-राजपूत, मारछा, मनिहार, मुस्लिम कायस्थ आदि शामिल हैं।