फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

हाइड्रा का कुंडा लगने से लोडर सवार मजदूर की मौत

Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
सुनील की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर लोडर सवार मजदूर के सिर पर पास से निकले हाइड्रा का कुंडा लग गया। मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया और कुछ देर तक शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने हाइड्रा को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है, जबकि ड्राइवर भाग गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झूलनापुर निवासी सुनील (30) मजदूरी करता था। सोमवार सुबह वह एक लोडर के ऊपर बैठकर इंदरगढ़ जा रहा था। इसी दौरान इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास से निकले हाइड्रा का कुंडा सुनील के सिर में लग गया। भारी भरकम कुंडा सिर में लगने से मौके पर ही सुनील की मौत हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू की, लेकिन मृतक के परिवार की महिलाओं और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इन लोगों का आरोप था कि पुलिस ने हाइड्रा को नहीं पकड़ा और रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही, लेकिन मृतक के परिजन नहीं माने। हादसे से कुछ दूरी पर चालक हाइड्रा छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले हाइड्रा को पकड़कर कोतवाली में खड़ा करा लिया। इसके बाद महिलाओं ने शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी रिपोर्ट दर्ज न किए जाने की बात को लेकर मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। बाद में मामला शांत हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed