{"_id":"61b79ea1bb939e3cb517ef99","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp669378435","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में वैध मिले तीनों नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में वैध मिले तीनों नामांकन पत्र
विज्ञापन
तहसील में बैठे अधिकारी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। विकास खंड की तीन ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे एक-एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए नामांकन की जांच में सभी पत्र वैध मिले हैं। मंगलवार को नाम वापसी के बाद तीनों प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी जाएगी।
सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर आरओ संतोष कुमार व एआरओ अरविंद कुमार राजपूत ने सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू की। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसकी जानकारी वहां पर मौजूद प्रत्याशियों को भी दे दी गई। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान भी ब्लॉक मुख्यालय पर पुलिस बल मौजूद रहा जो लगातार यहां पर आने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर बनाए रहा।
बता दें कि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए महमूदपुर जागीर से संयोगिता, सराय गूजरमल से सोमलता व मदारीपुर कसाबा से अनुज कुमार ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। एआरओ अरविंद कुमार राजपूत ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को एक बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी जाएगी।