फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,incom tax,pampi jain

पंपी जैन के यहां छापा खत्म, टीमें लौटीं

Wed, 05 Jan 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
kannauj,incom tax,pampi jain
कन्नौज। इत्र कारोबारी और सपा एमएलसी पुष्पराज उर्फ पंपी जैन के घर चौथे दिन आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की कार्रवाई पूरी कर ली। सोमवार देर रात कानपुर से पंपी जैन को लेकर एक टीम उनके घर पहुंची और उन्हें छोड़कर लौट गई। उनके घर और कारखाने से भी पुलिस को हटा लिया गया है। मंगलवार सुबह मंदिर जाते समय उनके भाई अतुल कुमार ने बताया कि सब कुछ ठीक हो गया है। एक दो दिन में वे मामले की जानकारी देंगे। घर में सिर्फ वे और पम्पी जैन हैं। अभी पम्पी जैन घर में आराम कर रहे हैं। एक-दो दिन में वे सभी को आयकर टीम की कार्रवाई की जानकारी देंगे। बीते शुक्रवार को आयकर विभाग की टीमों ने पंपी जैन और फौजान मलिक के घर, कारखानों और प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। घर आते ही पंपी जैन ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। उनसे मिलने कुछ समर्थक भी पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

आज अखिलेश यादव से मुलाकात कर सकते हैं पंपी
पंपी जैन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं। वे बुधवार को अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए लखनऊ जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ में वे प्रेसवार्ता भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed