{"_id":"58b9b7074f1c1b026e83153d","slug":"kalindi-met-the-child-entrusted-to-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी में मिले बच्चे को पिता को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी में मिले बच्चे को पिता को सौंपा
अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पिता और चाचा के साथ बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से किसी बात को लेकर 23 फरवरी को भागकर कन्नौज आ गये नोएडा के बच्चे को बाल कल्याण समिति ने जांच-पड़ताल के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
23 फरवरी को कालिंदी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान जीआरपी को एक बच्चा मिला था। उसे ट्रेन से उतारकर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। बच्चे के परिजनों की काफी खोजबीन की गई, लेकिन बच्चा घर का सही पता बता पाने में असमर्थ रहा। समिति ने उसे शांति देवी मेमोरियल शिशु गृह रनिया कानपुर देहात भेज दिया था। बाल संरक्षण अधिकारी विजय कुमार राठौर ने बताया कि नोएडा से भागकर आए सात वर्षीय राज के पिता मुरारी ने बताया कि वह शारदा यूनीवर्सिटी में पुताई का काम करता है।
विज्ञापन
कानपुर से गए किसी व्यक्ति ने बताया कि अमर उजाला में छपी खबर में देखा था कि नोएडा का बच्चा शिशुगृह भेजा गया है। बच्चे को पहचानने पर बाल संरक्षण अधिकारी की सहमति पर सामाजिक कार्यकर्ता रूबी पाल को शिशु गृह भेजकर बच्चे को उसके पिता के सुपर्द कर दिया गया।
विज्ञापन