फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kali nadi me mila sav

काली नदी में मिला शव ट्रक चालक का था

Thu, 12 Mar 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
kali nadi me mila sav
कन्नौज। काली नदी में मिले शव की शिनाख्त हो गई। शव कानपुर निवासी ट्रक चालक था। कासगंज में उसकी हत्या कर बदमाश ट्रक लूटकर भाग निकले थे। सोमवार को पुलिस ने सदर कोतवाली के डहलेपुर गांव के पास काली नदी से ट्रक चालक का शव बरामद किया था।
विज्ञापन

सोमवार को डहलेपुर गांव के पास काली नदी में मिले शव की पहचान हुई। मृतक ई- 343 विश्व बैंक कालोनी बर्रा कानपुर निवासी राम अवतार यादव पुत्र सिद्धगोपाल के रूप में हुई है। उप निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि राम अवतार यादव ट्रक चालक है। एक मार्च को वह दिल्ली से परचून की सामान लादकर निकला था। कासगंज से ट्रक को बदमाशों ने लूट लिया था। कुछ दिन पूर्व फर्रुखाबाद से ट्रक बरामद हुआ था। जबकि चालक रामअवतार यादव का सोमवार को काली नदी से शव बरामद हुआ था। कासगंज में उसके अपहरण की तीन मार्च को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि चालक की हत्या कर नदी में शव फेंक दिया गया था। जिसकी जांच कासगंज पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed