फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kal se khulenge jooniyar haeeskool, abhibhaavakon kee anumati jarooree

कल से खुलेंगे जूनियर हाईस्कूल, अभिभावकों की अनुमति जरूरी

Mon, 08 Feb 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
kal se khulenge jooniyar haeeskool, abhibhaavakon kee anumati jarooree
पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमोलर का मुख्य गेट। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सरकार के आदेश के बाद बुधवार से जूनियर हाईस्कूल खुल रहे हैं। कक्षा में छात्र संख्या 30 से ज्यादा होने पर 50 प्रतिशत संख्या व छात्र-छात्राओं को कक्षावार क्रम में बुलाया जाएगा। एक से दूसरे छात्र की दूरी दो गज रहेगी। स्कूल खुलने से पहले सफाई के साथ कक्षाओं को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए केके ओझा ने बताया कि 10 फरवरी से सभी जूनियर हाईस्कूल खुलने हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन से मिले निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। स्कूल में मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। कक्षावार दिन तय किए गए हैं। कक्षा छह के विद्यार्थी सोमवार व गुरुवार, कक्षा सात के विद्यार्थी मंगलवार व शुक्रवार और कक्षा आठ के विद्यार्थी बुधवार व शनिवार को स्कूल जाएंगे। इसी तरह कक्षा एक से पांच तक के स्कूल एक मार्च से खुल रहे हैं। इसमें कक्षा एक और पांच के विद्यार्थी सोमवार व गुरुवार, कक्षा 2 व 4 के मंगलवार व शुक्रवार और कक्षा 3 के बुधवार और शनिवार को स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन

अभिभावकों की अनुमति के बाद ही छात्र-छात्राओं को स्कूल में पढ़ने की इजाजत होगी। सभी बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाएगा। कक्षा का साइज कम होने पर कंप्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी व प्रयोगशाला समेत अतिरिक्त कक्षों को पढ़ाने में इस्तेमाल किया जाएगा। स्कूल में छात्रों को पढ़ाने के साथ-साथ ऑनलाइन क्लास चलेंगी। इसमें स्कूल न पहुंचने वाले छात्र भी पढ़ सकेंगे। बीएसए केके ओझा ने बताया कि हर स्कूल में थर्मामीटर रहेगा। गेट पर सभी का तापमान मापा जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अगर किसी छात्र को सर्दी, जुकाम या बुखार है तो स्कूल न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नियमों का करना होगा पालन
मास्क लगाकर व सैनिटाइजर लेकर स्कूल जाएं।
किसी भी छात्र से कुछ भी लेन देन न करें।
साथी से उचित दूरी बनाए रखें।
सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर घर पर रहें।
स्कूल में बाहरी सामग्री बेचने पर प्रतिबंध रहेगा।
जिले में कुल स्कूलों की संख्या
परिषदीय जूनियर स्कूल: 453
राजकीय स्कूल:18
सहायता प्राप्त स्कूल: 59
वित्तविहीन कालेज: 247
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed