फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kaalej mein raat dyootee par aae yuvak kee golee maarakar hatya

कालेज में रात ड्यूटी पर आए युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
kaalej mein raat dyootee par aae yuvak kee golee maarakar hatya
रंजीत की फाइल फोटो। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके के अकबरपुर गांव में जीटी रोड के किनारे स्थित राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने बीमार चाचा की जगह रात की ड्यूटी करने आया था। शव कमरे में कुर्सी पर पड़ा मिला। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नगर के कस्सावान मोहल्ला निवासी अजय कुमार वाल्मीकि ने बताया कि वह अकबरपुर गांव के राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कालेज में सफाई कर्मी हैं। स्कूल में चौकीदारी भी करते हैं। पांच-छह माह से रिश्ते में भतीजा रंजीत (32) पुत्र स्व. श्रीकृष्ण (निवासी ग्राम भरतपुर, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी) रह रहा था। शुक्रवार को वह छिबरामऊ दवा लेने गए थे। रंजीत चौकीदारी कर रहा था। रात साढ़े आठ बजे के लगभग बेटे कुंदन के साथ कालेज पहुंचा तो गेट अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खुला। इस पर दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। यहां रंजीत खून से लथपथ कुर्सी पर लुढ़का मिला। सौ शय्या अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी विनोद कुमार, सीओ शिव कुमार थापा व कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

करीबियों पर घूम रही पुलिस के शक की सुई
पुलिस का मानना है कि रंजीत को पास से गोली मारी गई है। गोली मारे जाते समय वह कुर्सी पर बैठा रहा। बचने का मौका नहीं मिल पाया। घटनास्थल पर बचाव के प्रयास के निशान नहीं मिले। पास में कोई शस्त्र भी नहीं मिला है। पुलिस को बाहरी रंजिश का कोई आधार न दिखने की वजह से करीबियों पर शक हो रहा है। पुलिस का मानना है कि किसी तरह की मनाही या विरोध भी वजह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के समय मुंबई से लौटा था घर
रंजीत अपने छोटे भाई आकाश के साथ मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन में घर आ गया था। छह माह से रिश्तेदार अजय वाल्मीकि के घर रह रहा था। उसकी मौत से भाई आकाश को भी गहरा आघात लगा है। परिजन आकाश के मुंबई से लौटने का इंतजार कर रहे हैं। रंजीत के माता-पिता नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed