फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jogi camp to evacuate rural united

जोगिन डेरा खाली कराने के लिए ग्रामीण एकजुट

Fri, 12 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 12 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jogi camp to evacuate rural united
Field - फोटो : Bureau
रामपुर बिनौरा गांव की अवैध जोगिन डेरा बस्ती को खाली कराने के लिए ग्रामीण एकजुट हो रहे हैं। शुक्रवार को मुलायम यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मोना यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।  इस दौरान डीएम को एसडीएम कोर्ट के निर्णय की प्रति समेत अन्य कई दस्तावेज भी सौंपे जाएंगे। शातिर अपराधियों की शरणस्थली के रूप में सामने आई जोगिन डेरा बस्ती के खिलाफ ग्रामीणों की मुहिम शुरू हो गई है।
विज्ञापन


रामपुर बिनौरा के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर पूर्व ग्राम प्रधान व तहसील के अधिवक्ता रामरतन पाल एडवोकेट से संपर्क साधा। पूर्व एसडीएम महेश चंद्र शर्मा द्वारा बस्ती को अवैध घोषित किए जाने संबंधी आदेश के रिकार्ड खंगलवाए। ग्रामीणों का कहना था कि इस अवैध बस्ती के कारण उनके गांव की बदनामी हो रही है। तहसील में ही मौजूद मुलायम यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने सभी कागजात एकत्रित कर लिए हैं।
विज्ञापन


जोगिन डेरा बस्ती को खाली कराने के लिए शुक्रवार की सुबह जिले के सपा नेताओं के साथ कई ग्रामीण भी जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र से मिलकर उन्हें सभी जरूरी कागजात सौंपकर बस्ती को खाली कराए जाने की मांग रखेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों से इस अवैध बस्ती में शरण पाने वाले अपराधियों के खिलाफ वह संघर्ष करते चले आ रहे हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री से भी शिकायत उन्होंने की थी। बुलंदशहर रेप कांड में इस बस्ती के तीन लोग वारदात में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed