फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jila asptaal

जिला अस्पताल को प्रदेश में चौथा स्थान

Sat, 19 Feb 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
jila asptaal
कन्नौज। कायाकल्प अवार्ड योजना में कन्नौज जिला अस्पताल ने चौथा स्थान हासिल किया है। अस्पताल ने 79.47 अंक हासिल किए हैं। सांत्वना पुरस्कार में अस्पताल प्रशासन को तीन लाख रुपये मिलेंगे। छिबरामऊ के 100 शैया अस्पताल ने 75.10 फीसदी अंक के साथ 10वां स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के सर्वे में दोनों अस्पतालों का मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सा के अधीक्षक डॉ. शक्ति वसु ने कहा कि यह अवार्ड पूरी टीम को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए हमेशा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से अस्पतालों की साफ-सफाई, बेहतर रख रखाव व सेवा प्रदान के आधार पर सर्वे कराया जाता है। इसमेें राज्य स्तर पर पहले स्थान रहने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 10 लाख व दूसरे स्थान रहने वाले 6.5 लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपदीय क़्वालिटी सलाहकार डॉ. सुनील प्रजापति ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना वर्ष 2015-16 में शुरू हुई थी। इसमें तय मानकों के सापेक्ष 70 प्रतिशत उपलब्धि तक सांत्वना पुरस्कार देने का प्रावधान हैं। अस्पताल को सात थ्री मैटिक एरिया, जिसमें अस्पताल का रखरखाव, साफ-सफाई, वेस्ट प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण सपोर्ट सुविधाएं हायजीन पर खरा उतरना पड़ता हैं।

कोरोना संक्रमण के चलते कायाकल्प योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए टीम द्वारा वर्चुअल एक्सटर्नल असेसमेंट किया गया था। कायाकल्प अवार्ड योजना में सबसे पहले चिकित्सालय का आंतरिक मूल्यांकन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन द्वारा गठित राज्य स्तरीय टीम द्वारा प्री असेस्मेंट की प्रक्रिया अपनायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed