फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jholaachhaap ke galat injekshan se mahila kee maut

झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से महिला की मौत

Fri, 20 Mar 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
jholaachhaap ke galat injekshan se mahila kee maut
थाने में जानकारी देती मृतक महिला की पुत्री व परिजन। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। क्षेत्र में झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से बुखार से पीड़ित अमरावती (60) की मौत हो गई। परिजनों ने तालग्राम थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल दूसरे थानाक्षेत्र का बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजनों ने अभी अमरावती का अंतिम संस्कार नहीं किया है। पिछले 20 घंटे से शव घर में रखा हुआ है।
विज्ञापन

तालग्राम थानाक्षेत्र के तिसौली गांव निवासी रीता ने बताया कि उसकी गोद भराई की रस्म के लिए मां अमरावती दिव्यांग भाई संतोष कुमार के साथ बुधवार को सराय प्रयाग से खरीदारी करने गई थीं। घर आने के दौरान बुखार आ गया। इस पर वह तेराजाकेट चौराहे पर एक झोलाछाप से दवा लेने चली गईं। इंजेक्शन लगाते ही मां की हालत बिगड़ गई। झोलाछाप ने भाई के साथ ऑटो से मां को गुरसहायगंज सीएचसी भेज दिया। अस्पताल पहुंचते ही सीएचसी के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शाम को संतोष मां का शव लेकर झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचा। वह क्लीनिक पर ताला लगाकर चला गया था। रात भर उसके परिचित समझौते के लिए दबाव बनाते रहे। इस मामले में तालग्राम थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। तालग्राम पुलिस घटनास्थल कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र का बताकर रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। गुरसहायगंज थाना पुलिस ने भी परिजनों को टरका दिया है। अभी तक परिजनों ने अमरावती का अंतिम संस्कार नहीं किया है। शव घर में रखा है। तालग्राम थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके क्षेत्र की घटना नहीं है। मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का है। रिपोर्ट वहीं दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन-भाई हुए अनाथ
कमालगंज निवासी रामसेवक ने बताया कि अमरावती उनकी बहन थीं। दो साल पहले बहनोई रामऔतार की मौत हो गई थी। तब से अमरावती मजदूरी कर दिव्यांग बेटे संतोष व बेटी रीता की परवरिश कर रही थीं। उनकी मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए हैं। रीता की शादी फर्रुखाबाद से तय थी। अगले बुधवार को गोद भराई की रस्म होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed