फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jammed by keeping the dead body, quarreled with the police

Kannauj News: शव रखकर लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक

Sun, 29 Jan 2023 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Jammed by keeping the dead body, quarreled with the police
फोटो 17-मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों ने मासूम का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से आक्रोशित परिजनों से नोकझोंक हुई। तीन घंटे बाद पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुखा गांव निवासी मोतीलाल, पत्नी रामसखी और छह वर्षीय बेटे लवकुश के साथ शनिवार को साइकिल से खेत जा रहा था। रूपपुर गांव के पास लोडर ने साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में बेटे लवकुश की मौके पर मौत हो गई थी जबकि दंपती घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन रविवार को परिजनों ने गांव के सामने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर लवकुश का शव रखकर जाम लगा दिया। आर्थिक सहायता की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। तहसीलदार नवनीता राय, छिबरामऊ सीओ दीपक दुबे, कोतवाल महेशवीर सिंह और इंदरगढ़ थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई मौके पर पहुंच गए। शव उठाकर जाम खुलवाने का प्रयास करने पर परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस ने नोकझोक हुई। तीन घंटे बाद आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed