{"_id":"60de118f8ebc3e4aeb5f9c46","slug":"jam-on-gt-road-in-front-of-mandi-kannauj-news-knp6377079184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के सामने जीटी रोड पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के सामने जीटी रोड पर लगा जाम
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। मक्का और मूंगफली लदे ट्रैक्टरों की भीड़ बढ़ने से गुरुवार को निगम मंडी के सामने जीटी रोड पर जाम लगा गया। काफी देर तक किसान और हाईवे से निकल रहे वाहन सवार परेशान रहे लेकिन कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। इससे शाम तक कई बार जाम लगा।
मंडी में मक्का और मूंगफली की आवक बढ़ गई है। किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से उपज लेकर निगम मंडी पहुंच रहे हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में मक्का व मूंगफली लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंच गईं। मंडी गेट पर ट्रैक्टर ट्रॉली मुड़ने के कारण जीटी रोड पर जाम लग गया। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे वाहन सवार परेशान हो गए। लंबा जाम लगने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। काफी देर बाद वाहन रेंगते हुए निकले। कुछ देर बाद फिर जाम लगा गया। शाम तक कई बार जाम लगा। जीटी रोड पर जाम के कारण मंडी के अंदर से भी वाहन नहीं निकल पा रहे थे।
सीओ शिव कुमार थापा ने कहा कि ट्रैक्टरों के अधिक संख्या में आने के कारण समस्या हो रही है। मंडी चौकी पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है, जाम की समस्या अब नहीं बनेगी।