फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jalaunee kee samasya se itr kaarobaaree pareshaan

जलौनी की समस्या से इत्र कारोबारी परेशान

Tue, 21 Apr 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
jalaunee kee samasya se itr kaarobaaree pareshaan
जलौनी की कमी से ठंडा पड़ा इत्र कारखाना। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लॉकडाउन में ठप पड़ा इत्र कारोबार अभी भी संकट में फंसा है। छोटे उद्योगों को शुरू करने की शासन ने स्वीकृति तो दी है लेकिन संसाधन कहां से मुहैया हों, इस पर कोई निर्णय नहीं किया है। संसाधनों की कमी से शहर का मुख्य इत्र कारोबार पटरी पर नहीं आ पा रहा है। कारोबारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती जलौनी (लकड़ी और कंडे) की है। इनकी कमी के कारण कारखानों की भट्ठियां ठंडी पड़ी हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में प्रशासन ने इत्र कारखानों में अतर बनने की अनुमति दी है। इससे श्रमिकों से लेकर फूलों की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिली। पूरा मामला जलौनी की उपलब्धता पर अटक गया है। जलौनी उपलब्ध कैसे हो, इसके लिए एसोसिएशन के लोगों को डीएम से बात भी करनी थी। जिलाधिकारी की तबीयत ठीक न होने से वार्ता नहीं हो सकी है। इसी से इत्र उत्पादन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

उधर, फूलों की खेती करने वाले किसान भी परेशान हैं। फूल तैयार हैं, उन्हें खरीदार नहीं मिल रहे हैं। इत्र कारोबारी जलौनी उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने मांग कर रहे हैं। इत्र कारोबारियों का कहना है कि जलौनी जिन लोगों को उपलब्ध करानी है वह लॉकडाउन में फंसे हैं। इन लोगों को पास जारी नहीं हुए हैं। बिना जलौनी के कारोबार चालू करना संभव नहीं है। द अतर्स एंड परफ्यूमर्स एसोसिएशन के महासचिव पवन त्रिवेदी ने बताया कि गैरजनपदों के अलावा स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों से गोबर के कंडों और लकड़ियों की खेप कारखानों में आती है। लॉकडाउन में प्रशासन की ओर से कंडों और लकड़ियों के व्यापारियों को बिक्री की अनुमति नहीं दी गई है। इससे खेप नहीं पहुंच रही है। इसके चलते इत्र कारोबार ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed