{"_id":"64ad988cef3f3b7481096646","slug":"jalalabad-market-submerged-in-torrential-rain-kannauj-news-c-214-1-knj1003-409-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मूसलाधार बारिश में डूबा जलालाबाद बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मूसलाधार बारिश में डूबा जलालाबाद बाजार
Tue, 11 Jul 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। मूसलाधार बारिश ने कई जगह मुश्किल बढ़ा दी है। जलालाबाद बाजार का काफी हिस्सा जोरदार बारिश के बीच डूब गया। नाला चोक होने से बारिश का पानी उफनाकर बाजार में आ गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते तब तक तेज बहार से दुकानदारों का काफी सामान भी बह गया। इससे वहां अफरा-तफरी मची रही।
जलालाबाद के बाजार में बैठे दुकानदारों व व्यापारियों के लिए बारिश मुसीबत बनकर बरसी। नाला साफ न होने से बरसात का पानी बाजार में भर गया। बरामदा में रेडीमेड की दुकान लगाए दुकानदारों का कपड़ा भीग गया। वहीं तेज बहाव से कुछ कपड़ा बह भी गया। टिनशेड व फुटपाथ पर चूड़ी , सब्जी की दुकान लगाए दुकानदारों की सब्जी बह गईं। पानी भरने से दुकानदारों का लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। जलालाबाद ग्राम प्रधान ने इस बार बरसात के पहले सदर बाजार का मुख्य नाला साफ नहीं कराया है। नाला साफ न होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क किनारे बनी टीन को पार करते हुए बरामदा में भर गया। जब तक दुकानदार सिराज, हुकुम चंद्र , सुभाष, राजीव, साजिद, वसीम, नीरज वर्मा कपड़ा समेटते, सारा कपड़ा भीग गया। वसीम की दुकान में रखे बच्चों के सूट पानी में बह गए। प्रधान मीना देवी की बरसात से पहले नाला साफ न कराने की शिकायत ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी से की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। दुकानदारों ने नाला साफ कराने व नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उनमें प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराजगी है।