फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jahareele ped kee tahaniyaan pulis ne katavaeen, phal khaane se beemaar hue the 11 log

जहरीले पेड़ की टहनियां पुलिस ने कटवाईं, फल खाने से बीमार हुए थे 11 लोग

Sun, 25 Apr 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
jahareele ped kee tahaniyaan pulis ne katavaeen, phal khaane se beemaar hue the 11 log
इन फलों को खाने से बीमार हुए थे लोग। - फोटो : KANNAUJ
जलालपुर पनवारा(कन्नौज)। फरिकापुर गांव में चार परिवारों के 11 लोगों के जहरीले फल खाने से बीमार होने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पेड़ की टहनियों को छंटवा दिया। गांव के लोगों को इस पेड़ के फल न खाने के लिए आगाह किया गया। गांव के बच्चों और बड़ों को भी पेड़ के फल जहरीले होने की जानकारी देने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों गांव के शाह मोहम्मद के भाई शाहिद रजा पड़ोस के बाग से फल तोड़कर घर ले आए। इन्हें परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने खाया था। कुछ देर में सभी को उल्टी और दस्त होने लगे। सभी 11 बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को पाल चौराहा चौकी इंचार्ज आशीष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पेड़ की टहनियों को छंटवा दिया गया। बताया कि वन विभाग से अनुमति के बाद पेड़ को काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed