{"_id":"62c08b4675e0e91d28171f30","slug":"jagannath-yatra-came-out-with-pomp-cheers-echoed-kannauj-news-knp7055160189","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली जगन्नाथ यात्रा, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली जगन्नाथ यात्रा, गूंजे जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। इत्र नगरी में शुक्रवार की रात जगन्नाथ यात्रा के नाम रही। कोरोना काल के चलते दो साल बाद निकली यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बना। बैंडबाजा और मन मोहने वाली झांकियों संग निकली रथ यात्रा पर श्रद्धालुओं ने जमकर फूल बरसाए। झांकी शहर भ्रमण के दौरान हर किसी में पहले दर्शन पाने की होड़ दिखी। घरों की छतों और चबूतरों पर खड़े होकर यात्रा की शोभा निहारते भक्त जयकारे लगाते नजर आए।
शहर के लुधपुरी मोहल्ले के जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर यात्रा शहर भ्रमण को निकली। यात्रा सबसे पहले बाबा गौरी शंकर मंदिर, क्षेमकली मंदिर, जेरकिला, शेखाना, रोड, गढ़ैया, ग्वाल मैदान, बड़ा बाजार, लाखन तिराहा, अजयपाल रोड, फर्श रोड होते हुए वापस जगन्नाथ मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने भगवान का अभिषेक कर विवि-विधान से पूजन किया। रथ यात्रा में शामिल श्रीगणेश, माता दुर्गा, राम दरबार, राधा कृष्ण, भोले भंडारी समेत कई झांकियां भक्तों के लिए आकर्षण केंद्र रहीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लाखन तिराहा पर सदर कोतवाल आलोक दुबे और कला चौकी प्रभारी आनंद मिश्रा पुलिस बल के साथ डटे रहे। यात्रा के दौरान सांसद सुब्रत पाठक, चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री, बाबा राम शरण दास, गोविंद मेहरोत्रा, गोपाल दास मेहरोत्रा, यश, राकेश प्रभात, अमित, गौरव, रजत, सुमित, अभिषेक, चिराग, चंदन, रामू पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
इनसेट
सपेरों ने बजाई बीन, दर्शकों ने लुटाया इनाम
रथ यात्रा में कई सजीव झांकियां भी लोगों को अपनी ओर खींचती रहीं। हनुमान सेना और शंकर परिवार की झांकी को भी लोगों खूब पसंद किया। साथ ही यात्रा में शामिल नागिन डांस ने भी दर्शकों को खूब लुभाया। सपेरे बने कलाकारों ने बीन बजाई तो उत्साहित दर्शकों ने पैसों को उड़ाकर कर खूब इनाम लुटाया।