फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jaanavar baandhane ko lekar bhaiyon mein chalee laathee-dande, ek kee maut

जानवर बांधने को लेकर भाइयों में चली लाठी-डंडे, एक की मौत

Tue, 03 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
jaanavar baandhane ko lekar bhaiyon mein chalee laathee-dande, ek kee maut
रामचंद्र के शव पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़ (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर उस्मानपुर में दरवाजे पर जानवर बांधने को लेकर भाई व भतीजों के बीच लाठी डंडे चल गए। लाठी लगने से एक भाई की मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी भाग गए। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भोजपुर उस्मानपुर निवासी रामचंद्र (65) पुत्र तोताराम बाथम दरवाजे पर बैठे थे। उसी समय इनके भाई रामकरन गाय बांधने आए। रामचंद्र ने दरवाजे के सामने भैंस बांधने से मना किया। इसी बात से नाराज होकर रामकरन ने भाई मोहित उर्फ लालू, पुत्र रामकुमार उर्फ कल्लू व पत्नी रेखा के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर रामचंद्र के पुत्र संतोष व अखिलेश मौके पर आ गए। यह बीच बचाव के प्रयास करने लगे। इसी बीच रामकरन आदि ने रामचंद्र के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। यह घायल होकर गिर पड़े। लहूलुहान होने से बेहोश हो गए।
विज्ञापन

हालत बिगड़ती देख रामकरन, मोहित, रामकुमार व रेखा मौके से भाग गईं। रामचंद्र के पुत्र सौ शय्या अस्पताल ले जाने लगे। ज्यादा खून बहने से रामचंद्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पर एसओ इंद्रपाल सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस संबंध में एसओ ने बताया कि मृतक के पुत्र अखिलेश की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। सभी आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
रविवार को भी हुआ था विवाद
दरवाजे पर जानवर बांधने को लेकर रामचंद्र व रामकरन के बीच रविवार को भी कहासुनी हुई थी। गांव के लोगों ने समझौता करवा दिया था। उस समय दोनों पक्ष शांत हो गए। सोमवार सुबह लगभग 7:30 बजे मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। लाठी लगने से रामचंद्र की मौत हो गई। बेटा संतोष व अखिलेश चुटहिल हुए हैं।

मजदूरी कर भरण पोषण करते थे रामचंद्र के परिजन
रामचंद्र के चार पुत्र शिवराम, सालिगराम, संतोष, अखिलेश व दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। शिवराम गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सालिगराम नादनपुर में ट्रैक्टर चलाते हैं। संतोष व अखिलेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed