{"_id":"584c45654f1c1b137544927d","slug":"it-will-be-easier-to-meet-in-mist","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर धुंध में भी आसान होगा सफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर धुंध में भी आसान होगा सफर
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर इस्तेमाल किया गया अत्याधुनिक पेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस वे बनकर तैयार है। जल्द ही वाहन इस पर फर्राटा भरते नजर आएंगे। सर्दी के मौसम में लोगों को कोहरे व धुंध से सफर करने में दिक्कत न हो इसके लिए एक्सप्रेस वे पर एडवांस ट्रै्फिक सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही अत्याधुनिक रिफलेक्टिड पेंट का भी प्रयोग किया गया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट बन कर तैयार है। सर्दी के मौसम में कोहरे व धुंध से होने वाली मार्ग दुर्घटना को रोकने के लिए एक्सप्रेस वे पर सर्वश्रेष्ठ यातायात एडवांस सिस्टम लगाया जाएगा। इससे कोहरे व धुंध की चादर एक्सप्रेस वे पर नहीं टीक सकेगी। इससे लोगों को सर्दी के मौसम में भी सफर करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं साइड बेरिकेडिंग में अत्याधुनिक रिफलेक्टेड पेंट का इस्तेमाल किया गया है। इससे दुर्घटना व ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। कोहरे से निजात के लिए हाईवे को विशेष झुकाव पर गुजारा गया है।
तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम
कन्नोज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एडवांस ट्रैफिक सिस्टम के साथ ही एक्सप्रेस वे पर लगे कैमरों को इसके साथ जोड़ा गया है। तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों को देखते ही कंट्रोल रूम में अलार्म बज उठेगा। इससे सूचना टोल प्लाजा पर दी जाएगी। सूचना मिलते ही वाहन को टोल प्लाजा पर रोकर जुर्माना वसूल किया जाएगा। एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहन 100 व बड़े वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे।
विज्ञापन
काल ड्राप से मिलेगी निजात
कन्नौज। एक्सप्रेस वे पर लोगों को काल ड्राप की समस्या से निजात मिलेगी। काल ड्राप की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए एडवांस ट्रैफिक सिस्टम का प्रयोग किया गया है।
इन जिलों को जोड़ेगा एक्सप्रेस वे
कन्नौज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे उन्नाव, कानपुर, हरदोई, औरेया, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद व आगरा को आपस में जोडे़गा। इससे लोगों को सफर करने में आसानी होगी।
इन जिलों को जोड़ेगा एक्सप्रेस वे
कन्नौज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे 13 हजार करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसकी कुल लंबाई 370 किलोमीटर की है, जबकि चौड़ाई 110 मीटर है। इसमें विश्व का सबसे श्रेष्ठ यातायात मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग किया गया है।