फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Invest Samman Nidhi money in agriculture

Kannauj News: सम्मान निधि के पैसे को कृषि में निवेश करें

Thu, 29 Feb 2024 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Invest Samman Nidhi money in agriculture
जलालाबाद। कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के प्रशिक्षण सभागार में बुधवार को बड़ी संख्या में किसान जुटे। यहां सभी को प्रधानमंत्री की ओर से किसान सम्मान निधि की 16 वीं किस्त जारी करने से जुड़े कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर 100 किसान शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा दोहरे रहीं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के बाद ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि किसान सम्मान निधि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए एक जन प्रिय योजना है। जिसे किसान भाई अपनी खेती की लागत के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार ने किसानों को अवगत कराया कि किसान सम्मान निधि के पैसे को कृषि निवेशों के प्रबंधन में प्रयोग कर अपनी खेती को तकनीकी रूप से विकसित करें। गृह वैज्ञानिक डॉ. पूनम सिंह ने प्राकृतिक खेती की पद्धति को अपना कर पोषण वाटिका में रसायन मुक्त सब्जी तैयार करने की सलाह दी। डॉ. अमर सिंह ने पॉलीहाउस में संरक्षित खेती पर चर्चा की गई। डॉ. चंद्रकला यादव ने मानव स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज के उपयोग पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed