{"_id":"5fef5ee38ebc3e3b9c6e4599","slug":"intimidation-kannauj-news-knp603436486","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी न होने देने की धमकी दे रहे दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी न होने देने की धमकी दे रहे दबंग
विज्ञापन
सौरिख। साहब! दबंग बेटी की शादी गांव में न करने देने की धमकियां दे रहे हैं। दबंगों के खौफ के चलते बेटी की गोद भराई गांव से दूर छिबरामऊ में करने के लिए मजबूर होना पड़ गया। आरोपी अभी भी जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। शुक्रवार को थाने पहुंचीं खड़िनी के ग्राम ककरैया निवासी संजुला देवी पत्नी रतिराम ने यह शिकायत पुलिस से की।
महिला ने बताया कि 30 दिसंबर 2020 को बेटी दयावती की गोद भराई का कार्यक्रम गांव में होना था। गांव के दो युवकों ने उसके साथ गालीगलौज के बाद मारपीट कर दी। बचाने आई बेटी को पीट कर घायल कर दिया। दबंगों के खौफ के चलते बेटी की गोद भराई का कार्यक्रम छिबरामऊ के कालिका देवी मंदिर में किया। इसके बाद भी यह लोग गांव से बेटी की शादी न करने देने की धमकियां दे रहे हैं।
पीड़ित मां-बेटी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।