फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Interstate gang of five robbers arrested

अंतरराज्यीय गिरोह के पांच लुटेरे दबोचे

Sun, 19 Apr 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 19 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Interstate gang of five robbers arrested
छिबरामऊ कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से पांच रेसर बाइक व एक कार बरामद की गई है। जबकि एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी कलानिधि नैथानी ने कार्यालय में गिरोह के सदस्यों के साथ घटना का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन


एसपी के अनुसार 17 अप्रैल को स्वाट टीम प्रभारी दिनेश कुमार यादव को सूचना मिली कि सिकंदरपुर के खुदागंज रोड पर बच्चनवाला बाग में कुछ लोग वाहनों के साथ संदिग्ध हालात में मौजूद हैं। इस पर वह छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी खलीक अहमद के अलावा अन्य हमराह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी सराय प्रयाग वृजेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए खुदागंज रोड स्थित बाग में पांच अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अभिषेक उर्फ गोलू श्रीवास्तव पुत्र चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव निवासी गांव हाथिन छिबरामऊ, शीबू श्रीवास्तव पुत्र कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, शिवम पुत्र बृजेश कटियार, सुमित पुत्र विनोद कुमार कटियार निवासीगण सराय प्रयाग कोतवाली गुरसहायगंज, विपिन पुत्र राजेंद्र यादव निवासी उत्तरीखुड़ावा अकबरपुर कोतवाली छिबरामऊ बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अभिषेक गिरोह का सरगना है। इनका साथी शेखर ठाकुर पुत्र लल्लू सिंह निवासी हाथिन मौके से भाग निकला। एसपी के मुताबिक इन अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में वाहन चोरी करता है। इसके बाद फर्जी कागजात बनाकर कम दामों पर बिक्री करते हैं। गैंगलीडर अभिषेक आगरा के कैलानी थाना खंदारी में रहकर गिरोह का संचालन करता है।


अभिषेक व शीबू के खिलाफ गुड़गांव हरियाणा में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से एक फोर्ड आईकान कार, पल्सर बाइक 220 सीसी, आर 1-5 यामाहा बाइक, तीन अपाचे, दो तमंचा 315 बोर के बरामद किए गए हैं। चोरी की बाइक की रिपोर्ट हरियाणा, फरीदाबाद, गुड़गांव के कई थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed