फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Inter-state dacoit with a bounty of Rs 1 lakh arrested in Maharashtra

Kannauj News: एक लाख का इनामी अंतरराज्यीय डकैत महाराष्ट्र में गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 24 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Inter-state dacoit with a bounty of Rs 1 lakh arrested in Maharashtra
कन्नौज। दो साल पहले व्यापारी के घर में डकैती में शामिल डकैत को एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा एसपी ने रविवार को प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने बताया कि डकैत पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बलाडा पारदी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला युसुफपुर भगवान निवासी व्यापारी विमलेश चंद्र के घर में 28 जून 2023 की रात में 10 से अधिक डकैत घुस आए थे। डकैतों ने व्यापारी के परिजनों से मारपीट की थी और 7.30 लाख रुपये नकद, सोने चांदी के जेवर व लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ले गए थे। पुलिस ने विमलेश की तहरीर पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद पुलिस ने दो वर्ष में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मध्य प्रदेश के जिला गुना के थाना धरनावदा के गांव मुरादपुर निवासी बलाडा पारदी उर्फ गुल्लीलाल फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एडीजी जोन आलोक सिंह ने बलाडा पारदी पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। तभी से एसओजी प्रभारी कमल भाटी व एसटीएफ की टीम डकैत बलाडा पारदी की तलाश कर रही थी। एसओजी प्रभारी को सूचना मिली कि महाराष्ट्र के जिला औरंगाबाद के थाना दौलताबाद के गांव बंजरवाडी में बलाडा पारदी रह रहा है। सटीक सूचना पर एसओजी व सर्विलांस टीम ने दबिश देकर एक लाख के इनामी बलाडा पारदी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश, उड़ीसा व झारखंड में दर्ज 12 मुकदमे
शातिर डकैत बलाडा पारदी के खिलाफ मध्य प्रदेश, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, झारखंड में हत्या, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, चोरी, डकैती के 12 मामले दर्ज हैं। अन्य राज्यों से भी बलाडा का आपराधिक रिकाॅर्ड खंगलवाया जा रहा है।


वारदात के बाद दूसरे राज्य के जंगलों में बनाता था ठिकाना
शातिर बलाडा पारदी वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्य के जंगलों में अपना ठिकाना बनाकर रहता था। उसके गैंग में कई शातिर सदस्य हैं। इसमें कई जेलों में बंद हैं। वह नाम भी बदल लेता था ताकि किसी को शक न हो।


50 हजार के इनामी भाई चप्पड पारदी के पकड़े जाने पर लगा था सुराग
चार माह पहले एसओजी ने डकैती के मामले में 50 हजार के इनामी भाई चप्पड पारदी को पकड़ा था। तभी बलाडा पारदी के महाराष्ट्र में होने का सुराग लगा था। एसओजी प्रभारी कमल भाटी ने इनामी को पकड़ने के लिए मुखबिरों की एक टीम महाराष्ट्र में तैयार की। उनकी आर्थिक सहायता कर नाम गोपनीय रखने का भरोसा दिया था। गुरुवार को बलाडा के वहां होने की सूचना एसओजी को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed