{"_id":"617d970a169e6f71185bc9b3","slug":"insurance-life-company-grabbed-rs-kannauj-news-knp661405232","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस लाइफ कंपनी ने हड़पे रुपये, बीमा अवधि पूर्ण होने के बाद भी भुगतान के लिए भटक रहा ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंश्योरेंस लाइफ कंपनी ने हड़पे रुपये, बीमा अवधि पूर्ण होने के बाद भी भुगतान के लिए भटक रहा ग्राहक
विज्ञापन
कन्नौज। बीमा अवधि पूर्ण होने के बाद भी युवक को इंश्योरेंस लाइफ कंपनी की ओर से भुगतान नहीं किया गया। कई बार ब्रांच के चक्कर काटने पर भी सुनवाई नहीं हुई। इससे पीड़ित ने एजेंट, मैनेजर समेत ब्रांच के कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
शहर के मोहल्ला यूसुफपुर भगवानपुर मकरंनगर निवासी राजीव मोहन तिवारी ने शनिवार को सदर कोतवाली में एजेंट अमित कुमार, अज्ञात मैनेजर और कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 24 जून 2009 को एजेंट अमित कुमार से बीमा कराया था। एक साल पहले अवधि समाप्त हो गई थी।
इंश्योरेंस लाइफ कंपनी के नियम के अनुसार आठ लाख 41 हजार रुपये का भुगतान होना था। आरोपी गुमराह कर भुगतान नहीं कर रहे हैं। कई बार मुंबई मुख्य कार्यालय को भी पत्र लिखा गया। कोई नतीजा नहीं निकला।