{"_id":"62ae2d66e4e65c47223f64c3","slug":"inspector-accused-of-taking-50-thousand-rupees-kannauj-news-knp703078955","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठा मुकदमा खत्म करने को दरोगा ने लिए पचास हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठा मुकदमा खत्म करने को दरोगा ने लिए पचास हजार
विज्ञापन
छिबरामऊ। झूठे मुकदमे को खत्म करने के लिए दरोगा पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। पीड़ित महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में दरोगा की शिकायत की है।
सौरिख क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि अगस्त 2020 में उसके बेटे के साथ गांव के ही एक युवक ने कुकर्म किया था। आरोपी के परिजनों ने महिला के परिवार वालों के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवाकर जेल भेज दिया है। आरोप है कि थाने में तैनात एक दरोगा ने उसके परिवार के खिलाफ लिखाए गए झूठे मुकदमों को खत्म करने व आरोपियों को जेल भेजने के लिए उससे एक लाख रुपये की मांग की, जिस पर उसे 50 हजार रुपये दे भी दिए। पुलिस ने झूठे मुकदमे लिखाकर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम राकेश कुमार त्यागी ने सभी विभागों के अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस में आई सभी शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।