{"_id":"641202ae4cbb229d450d1094","slug":"influenza-like-symptoms-not-confirmed-in-65-percent-of-patients-kannauj-news-c-12-1-124544-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 65 फीसदी मरीजों में इन्फ्लूएंजा की तरह लक्षण पर पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 65 फीसदी मरीजों में इन्फ्लूएंजा की तरह लक्षण पर पुष्टि नहीं
Wed, 15 Mar 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार को 718 मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे। इन मरीजों में इन्फ्लूएंजा की तरह लक्षण मिले हैं, हालांकि जिले में अब तक इस वायरस की पुष्टि नहीं हो सकी है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक दिन औसतन 600 से 700 मरीज आते थे, लेकिन बदलते मौसम में बुधवार को ओपीडी में 1150 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें 718 मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मिले। चिकित्सकों ने चेकअप कराने की सलाह दी है। दूसरी ओर इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर पैथोलॉजी विभाग में भी मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच की संख्या बढ़ रही है। लैब में प्रत्येक दिन 120 से 150 मरीजों जांचे हो रही हैं। डॉ. अजीत भास्कर ने बताया कि खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षणों के अलावा वायरस की पुष्टि करने के लिए जांच कराना आवश्यक है।
-- -- -- -- -- -- --
बयान
फोटो:17- डॉ. दिलीप सिंह।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि इन्फ्लूएंजा वायरस का कोई केस अब तक नहीं आया है। फिर भी संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही है। इसके अलावा एक अलग वार्ड भी बनाया जाएगा। जिसमें मरीज को भर्ती कर उसका उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
फोटो 18-अनूप चंद्रा।
डॉ. अनूप चंद्रा ने बताया अगर यदि जुकाम, खांसी, बुखार व गले में खरास है, तो तत्काल डॉक्टर को दिखाकर परामर्श लें। अधिक से अधिक गर्म पानी का सेवन करें। ताजा, मोटा अनाज युक्त खाना खाएं। फास्ट फूड से दूर रहें। ठंडे पानी का सेवन न करें। नींद पूरी करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और पंखा न चलाएं।