फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Independence Day celebrated as Amrit Mahotsav

अमृत महोत्सव के रूप में मना स्वतंत्रता दिवस

Tue, 17 Aug 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated as Amrit Mahotsav
स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते डीएम राकेश कुमार मिश्र। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। पूरी रात रंगबिरंगे झालरों से इमारतें जगमगाती रहीं। सुबह सरकारी, गैरसरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण हुआ। राष्ट्रगान के बाद संविधान के अनुरूप कार्य करने, ईमानदारी से देश की तरक्की में योगदान देने की शपथ ली गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। वहीं पुलिस लाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद गोष्ठी में बच्चों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डीएम, एडीएम गजेंद्र कुमार, एसडीएम गौरव शुक्ला ने पौधरोपण किया। सीडीओ आरएन सिंह ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में एसपी प्रशांत वर्मा ने ध्वजारोहण कर शपथ दिलाई। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। अधिवक्ता बृजेश कुमार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया। बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए केके ओझा, जिला आबकारी कार्यालय में आबकारी अधिकारी संतोष कुमार तिवारी, एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ संजय कुमार झा, जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. शक्ति बसु, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने ध्वजारोहण किया। सांसद सुब्रत पाठक ने जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। एडीएम गजेंद्र कुमार ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। अन्य युवकों ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed