फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In the vote today in security Chhibramau - Surik

कड़ी सुरक्षा में छिबरामऊ-सौरिख में मतदान आज

Tue, 01 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 01 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the vote today in security Chhibramau - Surik

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को छिबरामऊ और

विज्ञापन
सौरिख ब्लाक में मतदान होना है। इसके लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। छिबरामऊ ब्लाक की पार्टियां मंडी समिति परिसर से और सौरिख ब्लाक की पार्टियां ऋषिभूमि इंटर कालेज परिसर से रवाना हुईं। मंगलवार को दोनों ब्लाकों में तीन लाख से मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 45 सेक्टर और नौ जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही भारी तादात में पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी के जवानों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा संवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

प्रथम चरण में चुनावी हिंसा और बूथ लूट की घटनाओं के बाद पुलिस महकमा अब किसी भी तरह की रियायत बरतने के मूड में नहीं है। सोमवार की सुबह मंडी समिति परिसर पहुंचकर डीएम अनुज झा और एसपी कलानिधि नैथानी ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

कहीं गड़बड़ी होती है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। पिछले बार की तुलना में यह राउंड सबसे ज्यादा टफ एवं चैलेंजिंग है। ज्यादा से ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। अधिकारियों के बीच कम्युनिकेशन गैप नहीं होना चाहिए। कहा कि मतदान अधिकारी एक-दूसरे का मोबाइल नंबर अपने पास सेव कर लें।

मतदान के दौरान सेक्टर व कलस्टर मोबाइल के साथ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बूथ एजेंट के पास मोबाइल मिलने पर जब्त कर एजेंट को थाने भिजवा दिया जाए। कहा कि नाबालिग वोटरों पर विशेष नजर रखी जाए। बूथ के बाहर जमावड़ा न होने दें।

जो केंद्र सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं उन पर विशेष ध्यान रखें। रूट चार्ट के मुताबिक पूरे समय घूमते रहे। मतदान के अंतिम समय पर विशेष सतर्कता बरती जाए। अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर आईटीबीपी फोर्स तैनात रहेगी और फोटोग्राफी कराई जाएगी।

उधर, विकास खंड छिबरामऊ में प्रधान पद के 96 सीटों पर हो रहे चुनाव में 738 प्रत्याशी और सदस्य पद के 1184 सीटों के लिए 232 प्रत्याशियों के बीच चुनाव कराया जा रहा है। विकास खंड क्षेत्र में 1,77,522 वोटर मंगलवार को होने वाले मतदान में 274 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वहीं सौरिख विकास खंड में प्रधान पद के 574 प्रत्याशी और सदस्य पद के 752 प्रत्याशियों के बीच हो रहे चुनाव में 1,29,714 मतदाता 201 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा दोनों विकास खंडों में दूसरे चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को 45 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 45 कलस्टर सेक्टर प्रभारी।

9 जोनल मजिस्ट्रेट, आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 4 टीमें फायर बिग्रेड, दो टीमें वायरलेस, तीन टीमें एलआईयू, 17 टीमें आईटीबीपी जवान, 780 सिपाही, 10 इंस्पेक्टर, 90 दरोगा, दो कंपनी पीएसी, 850 होमगार्ड, 150 पीआरडी जवान, दो एएसपी, तीन सीओ, 45 सेक्टर पुलिस अफसर मतदान के दौरान पूरी नजर रखेंगे।

उधर, छिबरामऊ और सौरिख विकास खंडों में अतिसंवेदनशील प्लस चिह्नित किए गए बूथों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। छिबरामऊ विकास खंड में अतिसंवेदनशील प्लस 17, अति संवेदनशील 13, संवेदनशील 28 और 36 सामान्य बूथ चिह्नित किए गए हैं। अति संवेदन शील प्लस बूथों पर जिला प्रशासन के साथ आईटीबीपी फोर्स के जवान नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed