फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In the transaction, the priest's son was taken away, beaten and thrown away

Kannauj News: लेनदेन में पुजारी के पुत्र को उठा ले गए, मारपीट कर फेंका

Sun, 23 Mar 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 23 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
In the transaction, the priest's son was taken away, beaten and thrown away
कन्नौज। लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने मंदिर के पुजारी के घर में रविवार को धाबा बोल दिया। इसके बाद पुत्र को स्कॉर्पियों में साथ ले गए। आरोपियों ने पुजारी के पुत्र को मारपीट कर कुछ दूरी जाकर फेंक दिया और फरार हो गए। घटना से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर के संयोगिता मार्ग स्थित बांके बिहारी मंदिर के पुजारी पंडित राम अवतार शर्मा के पुत्र सुनील शर्मा ने ग्राम फूलपुर निवासी एक युवक को चेक के माध्यम से एक लाख रुपये दिए थे। लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। रविवार शाम युवक 10-12 साथियों के साथ स्कॉर्पियों से पुजारी के घर मोहल्ला दीदारगंज पहुंचा। उनके परिवार के साथ गालीगलौज करना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ को एकत्र होता देख स्कॉर्पियो सवार युवक चले गए।
विज्ञापन

मंदिर के निकट पुजारी के पुत्र सुनील को देखते ही आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और सुनील को गाड़ी में डाल दिया। रास्ते में सुनील की पिटाई की और ग्राम खिदिरपुर गांव से आगे जाकर उसे फेंक कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने सुनील को घर पहुंचाया। इसके बाद पुजारी पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed