{"_id":"64096702e789df46c0608cf3316e1623","slug":"in-the-shadow-of-bayonets-mnega-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साये में मनेगा गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीनों के साये में मनेगा गणतंत्र दिवस
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए पुलिस महकमा
विज्ञापन
रविवार को भी तैयारियों में जुटा रहा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर भी तगड़ी
नाकेबंदी रहेगी। 25 व 26 जनवरी को जिले भर में देश भक्ति से ओतप्रोत कई
कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, इसलिए किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को
मुख्यालय न छोड़ने की अनुमति नहीं है।
कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संपन्न कराने को अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। पुलिस ने होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के आसपास वर्दीधारी जवानों के साथ ही सादी वर्दी में भी फोर्स को तैनात कर दिया है। रोडवेज बसों के अंदर एवं ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान तेजी से चल रहा है।
संदिग्ध सामान, गत्ता, झोले, बैग आदि को खुलवाकर चेक किया जा रहा है। खुफिया तंत्र के जवान भी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर घूम-घूमकर वहां की गतिविधियों पर पैनी नजरें रखे हैं। होटल व ढाबा मालिकों को निर्देश दिए गए कि कोई अपरिचित व्यक्ति को न ठहराएं। यदि किसी के पास संदिग्ध सामान दिखे तो फौरन पुलिस को जानकारी दें।
जो भी बाहरी व्यक्ति ठहरे, उसकी आईडी प्रूफ अवश्य लें। आने-जाने के नाम, पता संबंधी रिकार्ड को भी दुरुस्त करें। ठहरने वालों का मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में अंकित करें। वहीं सरायमीरा चौकी प्रभारी पप्पू ठैनुआ ने पुलिस के साथ कई प्रमुख होटलों व ढाबों पर भी चेकिंग अभियान चलाया।
ढाबे वालों को सख्त निर्देश दिए कि यदि बाहरी व्यक्ति कोई गलत सामान लेकर आए तो तत्काल पुलिस बुलाएं। वहीं पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व परेड की भी तैयारियां होती रहीं। रविवार को अंतिम रिहर्सल परेड हुई। अशोक चक्र स्तंभ का रंगरोगन किया गया। चबूतरे की पेंटिंग हुई।
दर्शकों के बैठने के लिए बनी पटियों की सफाई व पेंटिंग कराई गई। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने पूरे जिले की पुलिस को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों पर विशेष चौकसी बरतें। आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों को भी चेक करें। लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ियों को भी रोककर चेक करने के बाद ही आगे जाने दें।
उधर, 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटरकालेज में संवैधानिक व्यवस्था पर भाषण प्रतियोगिता होगी। इसमें विजयी रहने वाले छात्र-छात्राओं को 26 जनवरी को पुलिस लाइन में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
डीआईओएस, बीएसएस, पीएसएम पीजी कालेज, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज अनौगी, पूर्व प्राचार्य एनसी टंडन को भाषण प्रतियोगिता बेहतर ढंग से आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। 26 जनवरी को सभी स्कूलों में हेडटीचर व प्रधानाचार्य प्रभात फेरी निकालेंगे।
नगर क्षेत्र में नगर शिक्षा अधिकारी बच्चों के बैंड के माध्यम से संयुक्त रूप से प्रभात फेरी निकलेगी। साढ़े आठ बजे सरकारी भवनों, कार्यालयों में झंडारोहण, राष्ट्रगान व संकल्प का वाचन होगा।