{"_id":"64aef6cfbd0eadacb30fb3c4","slug":"in-the-death-of-the-student-report-against-tractor-driver-kannauj-news-c-214-1-knj1003-416-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: छात्रा की मौत के मामले में \nट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: छात्रा की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट
Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। थ्रेसर की चपेट में आने से छात्रा की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
त्यौर गांव निवासी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को खजुरियन नगला गांव निवासी शिवानंद उसकी मूंगफली फसल की थ्रेसर से मढ़ाई कर रहा था। इसके बाद चालक लापरवाही के साथ ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन को मोड़ने लगा। इससे थ्रेसर अनियंत्रित होकर उसकी पुत्री वर्षा (17) के पर पलट गया। इससे पुत्री दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। 100 शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना प्रभारी देवेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
-- -- --