फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In the city today

Kannauj News: सूरज और तल्ख, अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री

Fri, 19 Jun 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
In the city today
कन्नौज। जिले में शुक्रवार को धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। आसमान से बरस रही तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोग दिनभर बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप का असर दिखाई देने लगा था। दोपहर तक उमस ने लोगों का हाल और खराब कर दिया।
विज्ञापन

गर्मी का असर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय प्रमुख मार्गों पर आवाजाही कम हो गई और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी दोपहर के वक्त सन्नाटा नजर आया। घरों और कार्यालयों में लोग पसीने से तरबतर नजर आए। शाम के समय भी गर्मी का असर बना रहा और तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद उमस ने लोगों को परेशान किए रखा। जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालयों में भी गर्मी से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ी दिखाई दी।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर के समय घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। मौसम जानकारों का कहना है कि फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने के आसार कम हैं। हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रहने और मानसून की गतिविधियां बढ़ने से आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। फिलहाल जिले के लोग बारिश की एक अच्छी फुहार का इंतजार कर रहे हैं, ताकि भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed